लोक सभा चुनाव में आमाखोहा शक्ति केन्द्र पर बैठकों का दौर

लोक सभा चुनाव में आमाखोहा शक्ति केन्द्र पर बैठकों का दौर

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : लोक सभा चुनाव के मद्देनजर कसडोल मण्डल के आमाखोहा शक्ति केन्द्र पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोक सभा चुनाव में जांजगीर चांपा लोक सभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिये। आमाखोहा शक्ति केन्द्र की बैठक में सत्यनारायण पटेल ने शक्ति केन्द्र के बूथों की समीक्षा की। शक्ति केन्द्र प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करता है। उन्होंने बूथ के पदाधिकारीयों को सक्रिय करते हुए वोटर्स से संपर्क करने को कहा। शक्ति केन्द्र के प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को कमर कसते हुए भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का आह्वान किये। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए है। धारा 370, राम मंदिर निर्माण सहित देश का विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में निरन्तर बढ़ना अनेकों निर्णय है जहाँ आज भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज देश पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर प्राप्त हो रहा है।

आने वाली सरकार ऐसे अनेकों निर्णयों से भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ देश बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे। सत्यनारायण पटेल ने आमाखोहा शक्ति केन्द्र पांचों पोलिंग बूथों में ऐतिहासिक बढ़त से भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ देश बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे। पटेल ने  आमाखोहा शक्ति केन्द्र से ऐतिहासिक बढ़त का संकल्प दिलाया तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से एक जुट होने का आह्वान किया। अंत मे शक्ति केन्द्र के युवा कार्यकर्ता सुनील कैवर्त्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व शक्तिकेन्द्र सह संयोजक खम्भन वर्मा, शक्तिकेन्द्र संयोजक पुसाऊ राम कैवर्त्य, ममता कर्ष मण्डल मंत्री, अनुराधा कर्ष मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा,बूथ अध्यक्ष उमेन्द राम वर्मा, कमलेश यदु, मनी राम ध्रुव, शरद योगी, डीगेश्वरी, नागेशर, हीरा बाई, बद्रिका बाई, ललिता ठाकुर,कुमारी ठाकुर, उर्मिला योगी,विपत बाई, अमर बाई, शांति बाई ठाकुर,सहित शक्तिकेन्द्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments