
आज 15 अगस्त और शनिवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का गोचर सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस गोचर के चलते शनिवार के दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए ऐसे में लव राशिफल से जान लेते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि
पार्टनर के साथ आज छोटी-मोटी नोकझोंक होने की आशंका है, सतर्क रहें। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास आ सकता है।
वृषभ राशि
चंद्रमा के गोचर के चलते आपको लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का भी मौका आपको मिल सकता है।
मिथुन राशि
आपके लिए दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। आज आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा तभी रिश्ते की डोर मजबूत होगी।
कर्क राशि
पार्टनर से अच्छा सरप्राइज इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं।
सिंह राशि
सिंह वालों को प्रेम जीवन में अपने ईगो को बीच में नहीं आने देना चाहिए। पार्टनर के साथ खुलकर बात करेंगे तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
कन्या राशि
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर करेंगे इसलिए लव लाइफ में अच्छे परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ अपनापन बढ़ेगा।
तुला राशि
आपको पार्टनर का सहयोग आज हासिल हो सकता है। कुछ लोग अच्छा उपहार पार्टनर को दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन में विश्वास आज के दिन बढ़ेगा। सुखद बदलाव इस राशि के जातकों के प्रेम जीवन में देखने को मिल सकते हैं।
धनु राशि
आज आप सभी कार्यों को छोड़कर पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करेंगे। कुछ गिलेशिकवे भी आज दूर हो सकते हैं।
मकर राशि
प्रेम संबंधों को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। किसी दोस्त की वजह से अलगाव की स्थिति पार्टनर के साथ बन सकती है।
कुंभ राशि
आज आप बातचीत के जरिए हर उलझे मामले को सुलझा सकते हैं। पार्टनर की बातें आपके मन को भाएंगी।
मीन राशि
प्यार के मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। कुछ लोग पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं।






