कबीरधाम पुलिस कार्यालय में गूंजा वंदे मातरम्, SP जितेंद्र यादव ने फहराया तिरंगा; शहीद परिवारों का सम्मान

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को प्रातः 08:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

ध्वजारोहण से पहले उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत ‘वंदे मातरम्’ गीत का सामूहिक गायन किया गया, तथा ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया।

ये भी पढ़े :जिले के प्रभारी व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया

इसके उपरांत शहीद आरक्षक झल्लू प्रसाद नेवले जी के सुपुत्र जितेन्द्र नेवले एवं बहु श्रीमती पूनम नेवले एवं शहीद आरक्षक धनसिंह मेरावी जी की सुपुत्री सुश्री संगीता मेरावी, सुपुत्री, सुश्री सविता मेरावी का श्रीफल, शाल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहीद परिवारों के त्याग, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशिष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, रक्षित निरीक्षण पुष्पेन्द्र सिंह, सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा कबीरधाम पुलिस के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, जवानों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *