ब्राइटन स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Spread the love

रायपुर :  CBSE द्वारा आयोजित Far East Zone Football Championship का आयोजन पश्चिम बंगाल के Infocus India Public School, Barasat में किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के विभिन्न CBSE विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

Brighton International School, Nardaha, Raipur की U-14 एवं U-17 Boys टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

U-14 वर्ग में 20 टीमों के बीच कड़े मुकाबले में ब्राइटन स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक (Silver Medal) जीता। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब विद्यालय की U-14 टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है।

ये भी पढ़े :महासमुंद: मुडमार बांध में नहाते समय 35 वर्षीय युवक डूबा, गोताखोरों ने निकाला शव; पुलिस जांच जारी

वहीं U-17 Boys वर्ग में 40 से अधिक टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद ब्राइटन स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।

U-14 टीम के खिलाड़ी

1. कुशल नवरंगे
2. दानिश खान
3. गर्व चौधरी
4. शाश्वत प्रताप राणा सिंह
5. अपूर्व पटेल
6. शाशांक सिंह
7. अवनीश सिंह
8. गर्व दयानी
9. भास्कर यादव
10. मिहिर यादव
11. निथिल
12. एताश अग्रवाल
13. श्रियान गुप्ता
14. तनुश
15. स्वयं सागर
16. अभिमन्यु दुबे
17. दिव्यांश चंद्राकर

U-17 Boys टीम के खिलाड़ी

1. केशव प्रियदर्शिनी
2. लव्य झावर
3. दर्शित असरानी
4. वर्णीत अग्रवाल
5. ऐनेश चक्रवर्ती
6. देवेश यादव
7. शिवान शर्मा
8. मेहुल वर्मा
9. दीपांशु वर्मा
10. मयंक साहू
11. वत्सल अग्रवाल
12. कुशाग्र वर्मा
13. तन्मय दशोरे

दोनों आयु वर्गों में विद्यालय की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, अपने माता-पिता और पूरे रायपुर का नाम गौरवान्वित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *