शराब घोटाले में गिरफ्तार रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी ठिकानों पर ED की दबिश, 8 सदस्यीय टीम कर रही जांच

Spread the love

धमतरी :  3000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. अबकी बार उनके धमतरी स्थित ठिकानों पर आठ सदस्यीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. उनके घर के बाहर जहां बल तैनात है, वहीं अंदर टीम के सदस्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़े : न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल! 56 नए सिविल जजों की पहली पोस्टिंग, 15 न्यायिक अधिकारियों का तबादला—देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते मंगलवार को रायपुर केंद्रीय जेल से कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें रायपुर की धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने मंगलवार को उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था.

जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका थी. आरोप है कि उन्होंने घोटाले के पैसे को बड़ी संख्या में इधर से उधर किया गया था. ईडी अब इस मामले की जांच कर रही है कि पैसों को कहां भेजा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *