गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर बने 2012 बैच के आईएएस रणबीर शर्मा पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों से ली जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी

Spread the love

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : जिले के नवनियुक्त कलेक्टर एवं 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रणबीर शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पहुंचकर गरियाबंद जिले के कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्वान्ह में निवर्तमान कलेक्टर बीएस उइके से कार्यभार लिया। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर उइके ने नवनियुक्त कलेक्टर शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।रणबीर शर्मा गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए हैं। गरियाबंद जिले में पदभार संभालने से पूर्व वे समाज कल्याण विभाग के संचालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़े :आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश: ISBM विश्वविद्यालय में पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने दिलाया शांति का संकल्प

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर शर्मा ने जिला कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की तथा विभिन्न विभागों द्वारा जिले में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की सामान्य जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से जिले की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के माध्यम से चल रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत एवं बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों के कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित करने तथा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए आम नागरिकों को उसका प्रत्यक्ष लाभ दिलाना है। जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनहित से जुड़े विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।पदभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, नवीन भगत सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके उपरांत कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली एवं जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *