सांसद-विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट की नजर, बिलासपुर से रायपुर तक लंबित केसों की पूरी रिपोर्ट जारी

Spread the love

बिलासपुर :हाईकोर्ट ने जुलाई 2026 तक लंबित सांसद-विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बिलासपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, रायपुर और राजनांदगांव की निचली अदालतों में चल रहे मामलों की स्थिति दर्ज है।

बिलासपुर में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चल रहे क्रिमिनल केस नंबर 541/2026 में बीएनएस की धारा 190, 191(2), 192 और 126(2) के तहत मामला दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में साक्ष्य के लिए 20 अगस्त 2026 की तारीख तय थी। बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा के खिलाफ भी केस चल रहा।

ये भी पढ़े :TET पर शिक्षकों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- ‘MP की तर्ज पर विभागीय परीक्षा लागू करने पर विचार’

रायपुर में पूर्व व वर्तमान विधायकों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एसीबी स्पेशल कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट और सीजेएम कोर्ट में प्रकरण लंबित हैं। इनमें कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय, कांग्रेस विधायक कावासी लखमा समेत अन्य के मामले शामिल हैं। कुछ मामलों में अगस्त और सितंबर 2026 की सुनवाई की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

राजनांदगांव के मामलों पर भी हाईकोर्ट की नजर है। रिपोर्ट में पूर्व भाजपा सांसद मधुसूदन यादव समेत अन्य के खिलाफ सीजीपीडीआई एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज छह मामले दर्ज हैं। इनमें कुछ मामलों में हाईकोर्ट के पूर्व आदेश के अनुसार कार्यवाही स्थगित है, जबकि अन्य मामलों में आरोपियों की उपस्थिति के लिए प्रक्रिया चल रही है। कुल मिलाकर, रिपोर्ट में अलग-अलग जिलों की अदालतों में सांसद-विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की वर्तमान स्थिति, सुनवाई की तारीख और अदालत की कार्रवाई का ब्यौरा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *