बेमेतरा में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी! 70 वर्षीय पति गिरफ्तार, टंगिया से वार कर हत्या का आरोप

Spread the love

 

 

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :प्रार्थी रामकुमार वर्मा पिता बाबूलाल वर्मा उम्र 47 वर्ष, निवासी उसलापुर थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 26.08.2026 को सुबह से सब्जी मंडी थान खम्हरिया सब्जी बेचने गया था कि सुबह 10 बजे पता चला कि ग्राम उसलापुर में मां विशाखा वर्मा की घर के बाहर खून से लथपथ हालत में लाश मिली। उसकी गर्दन के पास चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने बताया कि, मृतिका के पति बाबूलाल वर्मा को हाथ में टंगिया लेकर घूमते देखा गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खम्हरिया में धारा 103(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसाल (भा.पु.से.)के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का व थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय थाना स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम का भी सहयोग लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी बाबूलाल वर्मा उम्र 70 वर्ष, निवासी उसलापुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। पुछताछ करने पर पता चला कि आपसी पारिवारिक विवाद के चलते, आपसी निजी बातो को लेकर आवेश में आकर कुल्हाडी (टंगिया) से अपनी पत्नी के गले के पास में वार कर हत्या करना।

आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी (टंगिया) एवं अन्य साक्ष्य को जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी बाबूलाल वर्मा पिता मानसिंग वर्मा उम्र 70 वर्ष, निवासी उसलापुर थाना खम्हरिया, जिला बेमेतरा को दिनांक 26.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, डायल 112 सेवा से आरक्षक मनीष मिश्रा, चालक मोहन मरकाम आरक्षक बलदेव निषाद, अशरफी खान, एश्वर्य सिन्हा, महेन्द्र सोनवानी, चुरावन पाल, लोकेश्वर साहू, अनील सोनकर, रमन चंद्राकर, महिला आरक्षक सुशीला ध्रुव सहित थाना खम्हरिया पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *