बलौदाबाजार से आरंग में शराब खपाने की तैयारी फेल, पुलिस ने 220 पाव अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को दबोचा

Spread the love

आरंग :  अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ आरंग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 पाव अवैध शराब जब्त की है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की सुजुकी वाहन को भी जब्त किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 24 हजार 600 रुपये तथा वाहन की कीमत करीब एक लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल एक लाख 34 हजार 600 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा एवं वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अगस्त 2026 को थाना आरंग पुलिस को ग्राम कुरूद स्थित कोटवार गली में अवैध शराब रखे जाने एवं बिक्री के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यश कुमार कोसले, पिता स्वर्गीय खेदूराम कोसले, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नवागांव, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार तथा शिव कुमार साहू, पिता स्वर्गीय चैतराम साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, गिधपुरी, थाना गिधपुरी, जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 220 पाव अवैध शराब बरामद की। इसमें 70 नग देशी मदिरा मसाला शोले, 20 नग देशी मदिरा मसाला रोमियो तथा 130 नग गोल्डन गोवा शराब शामिल है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 24 हजार 600 रुपये बताई गई है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों पर CM साय की बड़ी सौगात, ओलंपिक गोल्ड पर ₹3 करोड़; 100 करोड़ के खेल उत्कृष्टता मिशन का ऐलान

इसके अलावा शराब के परिवहन में प्रयुक्त करीब एक लाख 10 हजार रुपये कीमत की बिना नंबर की सुजुकी वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बलौदाबाजार जिले से शराब लाकर आरंग क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नए थाना प्रभारी के पदभार संभालने के बाद तेज हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि थाना प्रभारी नरेश साहू के पदभार ग्रहण करने के बाद आरंग थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार, परिवहन एवं बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत ग्राम कुरूद के कोटवार गली में यह कार्रवाई की गई, जिसमें एक साथ 220 पाव अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

आरंग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *