कवर्धा टेकेश्वर दुबे :पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महराजपुर कवर्धा में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी निरीक्षण का सफल आयोजन दिनांक 01 सितंबर से 03 सितंबर 2026 तक “मनोदर्पण” योजना के अंतर्गत किया गया | इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं आवश्यक परामर्श व सहयोग प्रदान करना रहा |उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु डॉ. मुकेश कुमार धुर्वे, खंड एवं चिकित्सा अधिकारी, बोड़ला, कबीरधाम जिला स्वास्थ्य समिति कबीरधाम की टीम ने कारगर पहल करते हुए विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया | जिसमें सभी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य उत्तम पाया गया|
विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए विद्यालय परिवार निरंतर जागरुकता एवं पूर्ण उत्तरदायित्व से कार्य करते हैं | पेयजल संसाधनों की नित्यप्रति सफाई की जाती है l पूरे विद्यालय की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है l विद्यालय में विद्यार्थियों की दिनचर्या में फलों को शामिल करने हेतु फलाहार के लिए लघु अवकाश भी प्रदान किया जाता है|




