गरियाबंद में कुत्ते का आतंक! एक साथ दो लोगों को काटा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

गरियाबंद : जिले के भेजीपदर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कुत्ते के काटने की घटना से हड़कंप मच गया। कुत्ते के हमले में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान खिरसेंदुर नागेश (40 वर्ष) और सुशीला बाई (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

घटना के बाद दोनों घायलों को परिजन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अम्लीपदर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकीय टीम ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।

ये भी पढ़े :‘पहले पुराना उधार चुकाओ’ कहने पर भड़का युवक, दुकानदार को चाकू से धमकाया; आरोपी गिरफ्तार

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों घायलों को गरियाबंद ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

EMT और पायलट ने निभाई अहम भूमिका

घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उपचार के दौरान ईएमटी मनीष साहू एवं पायलट पुरुषोत्तम साहू की भूमिका रही। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद दोनों का उपचार जारी है।

घटना के बाद गांव में कुत्ते के हमले को लेकर ग्रामीणों के बीच चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *