सक्ती के पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई पहचान! कलेक्टर जयश्री जैन ने रैनखोल और ऋषभतीर्थ का किया दौरा

Spread the love

सक्ती : जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर जयश्री जैन ने सक्ती विकासखंड के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ का दौरा किया। उन्होंने दोनों स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

दौरे के दौरान कलेक्टर जयश्री जैन ने कहा कि सक्ती जिले में प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ जैसे स्थल न केवल जिले की समृद्ध प्राकृतिक एवं धार्मिक विरासत को दर्शाते हैं, बल्कि इनके व्यवस्थित विकास से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान भी मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि इन पर्यटन स्थलों का समुचित विकास होने से बाहरी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़कर पर्यटन गतिविधियों को गति दी जाए।

ये भी पढ़े :झीरम कांड पर सियासत तेज, मंत्री देवांगन का कांग्रेस पर पलटवार- ‘5 साल सत्ता में थे, जेब में था सबूत तो क्यों नहीं खोला राज?’

सुविधाओं और स्वच्छता पर विशेष जोर

कलेक्टर ने पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों को पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास, साफ-सफाई और पर्यटकों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि सक्ती के ऐसे स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन स्थलों की बेहतर व्यवस्थाएं न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेंगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगी।

दौरे के दौरान जनपद पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.के. आदिले, वन विभाग के अधिकारी, सरपंच, सचिव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *