घर में विराजे हैं गणपति बप्पा? जानें 2026 में विसर्जन की सभी शुभ तारीखें और पूजा के मुहूर्त

Spread the love

गणेश चतुर्थी के साथ ही देशभर में गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाती है। भक्त घरों और सार्वजनिक पंडालों में विधि-विधान से भगवान गणेश की स्थापना करते हैं और कई दिनों तक बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में गणपति प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी जाती है।

पंचांग के अनुसार, गणपति स्थापना के बाद भक्त अपनी सुविधा और परंपरा के अनुसार डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन या 11वें दिन गणपति विसर्जन कर सकते हैं। शास्त्रों में विषम दिनों में गणपति विसर्जन को शुभ माना गया है।

आमतौर पर मंदिरों और सार्वजनिक गणेश पंडालों में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। वहीं, घरों में स्थापित गणपति की प्रतिमा का विसर्जन कई परिवार इससे पहले अपनी परंपरा के अनुसार कर देते हैं।

आइए जानते हैं 2026 में गणेश विसर्जन किन-किन तारीखों को किया जा सकता है और इन दिनों शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।

गणेश विसर्जन 2026 की प्रमुख तारीखें

इस वर्ष गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए ये प्रमुख तारीखें बताई गई हैं—

– 14 सितंबर 2026
– 15 सितंबर 2026
– 16 सितंबर 2026
– 18 सितंबर 2026
– 20 सितंबर 2026
– 25 सितंबर 2026

भक्त अपनी पारिवारिक परंपरा और सुविधा के अनुसार इनमें से उपयुक्त दिन गणपति विसर्जन कर सकते हैं।

14 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन का मुहूर्त

14 सितंबर को गणपति विसर्जन के लिए कई शुभ समय उपलब्ध रहेंगे।

– अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 1:49 बजे से शाम 6:28 बजे तक
– सायाह्न मुहूर्त: शाम 6:28 बजे से 7:55 बजे तक
– रात्रि मुहूर्त: रात 10:49 बजे से 15 सितंबर की रात 12:17 बजे तक
– उषाकाल मुहूर्त: 15 सितंबर को रात 1:44 बजे से सुबह 6:06 बजे तक

15 सितंबर 2026 को विसर्जन का शुभ समय

15 सितंबर को भी गणपति विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।

– प्रातः मुहूर्त: दोपहर 12:16 बजे से 1:49 बजे तक
– अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 3:21 बजे से 4:54 बजे तक
– सायाह्न मुहूर्त: शाम 7:54 बजे से रात 9:21 बजे तक
– रात्रि मुहूर्त: रात 10:49 बजे से 16 सितंबर की सुबह 3:11 बजे तक

16 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन मुहूर्त

16 सितंबर को विसर्जन के लिए दिन और रात में कई शुभ समय बताए गए हैं।

– प्रातः मुहूर्त: सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक
– अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:25 बजे तक
– सायाह्न मुहूर्त: शाम 7:53 बजे से 17 सितंबर की रात 12:16 बजे तक
– उषाकाल मुहूर्त: 17 सितंबर को रात 3:11 बजे से सुबह 4:39 बजे तक
– प्रातः मुहूर्त: सुबह 6:06 बजे से 9:11 बजे तक

ये भी पढ़े :आज का लव राशिफल: इन राशियों की लव लाइफ में आएगा रोमांस का तड़का, मिथुन-तुला रहें सावधान

18 सितंबर 2026 को गणपति विसर्जन का मुहूर्त

18 सितंबर को बप्पा की विदाई के लिए ये शुभ समय रहेंगे—

– प्रातः मुहूर्त: सुबह 6:07 बजे से 10:43 बजे तक
– अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 12:15 बजे से 1:47 बजे तक
– अपराह्न मुहूर्त: शाम 4:51 बजे से 6:23 बजे तक
– रात्रि मुहूर्त: रात 9:19 बजे से 10:47 बजे तक
– रात्रि मुहूर्त: 19 सितंबर को रात 12:15 बजे से सुबह 4:40 बजे तक

20 सितंबर 2026 को विसर्जन का शुभ समय

20 सितंबर को गणपति विसर्जन के लिए ये मुहूर्त रहेंगे—

– प्रातः मुहूर्त: सुबह 7:40 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक
– अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 1:46 बजे से 3:17 बजे तक
– सायाह्न मुहूर्त: शाम 6:20 बजे से रात 10:46 बजे तक
– रात्रि मुहूर्त: 21 सितंबर को रात 1:43 बजे से 3:12 बजे तक
– उषाकाल मुहूर्त: 21 सितंबर को सुबह 4:40 बजे से 6:09 बजे तक

25 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन मुहूर्त

25 सितंबर को भी गणपति विसर्जन के लिए शुभ समय उपलब्ध रहेगा।

– अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से 1:43 बजे तक
– अपराह्न मुहूर्त: शाम 4:44 बजे से 6:14 बजे तक
– रात्रि मुहूर्त: रात 9:14 बजे से 10:43 बजे तक

गणपति विसर्जन के दौरान रखें आस्था और श्रद्धा का ध्यान

गणपति विसर्जन के समय भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धापूर्वक विदाई दी जाती है। भक्त बप्पा से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। विसर्जन के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थान और पर्यावरण अनुकूल विसर्जन व्यवस्था का पालन करना भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *