दंतेवाड़ा : नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म और घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी देने के मामले में दंतेवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता एक परिचित महिला के साथ उसके मायके राखी बांधने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
FIR के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम, पिता स्व. लखमा मरकाम, निवासी पाकलू पारा, गंजेनार, थाना कुआकोंडा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को 12 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दंतेवाड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में तत्काल गिरफ्तारी की गई है।




