बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का 13 सितंबर 2026 को शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा में प्रस्तावित प्रवास के मद्देनजर जिले में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात बेमेतरा पुलिस द्वारा निम्न मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।
पार्किंग व्यवस्था : –
1. कन्या शाला खाली मैदान परिसर पार्किंग स्थल – स्कुली बच्चों को लेकर आने वाली वाहन, शिक्षको व शहर जिला मुख्यालय से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग हेतु निर्धारित।
02. पुलिस कंट्रोल रूम परिसर पार्किंग स्थल – डियुटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग यहां की जाएगी।
3. कृषि मंडी बेमेतरा पार्किंग स्थल – दुर्ग रोड एवं रायपुर-बेरला रोड से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग यहां की जाएगी।
04. कबीर कुटी एवं पिकरी पार्किंग स्थल – नवागढ़ एवं जिला कबीरधाम की ओर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित।
ये भी पढ़े :सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान – शेखर बख्शी
आरक्षित मार्ग:-
01.प्रताप चौक से परशुराम चौक।
02.परशुराम चौक से जय स्तंभ चौक।
03.जय स्तंभ चौक से भारत माता चौक।
4. शहर के भीतर समस्त भारी वाहनों का सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक प्रवेश निषेध रहेगा।
नोट- वीआईपी रूट मार्ग पर कोई भी वाहन रोड किनारे खडी नहीं किया जावें एवं रूट मार्ग में आने वाले दुकान संचालक अपने सामान के रोड किनारे न निकाले यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें। वीआईपी गेट में आने वाली वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खडी करें।
मार्ग डाइवर्जन (वैकल्पिक मार्ग) :
1. दुर्ग से आने वाले वाहन – कोदवा से बेरला होते हुए रायपुर की ओर जाएंगे तथा साजा मार्ग से जिला कबीरधाम की ओर प्रस्थान करेंगे।
2. रायपुर से आने वाले वाहन – चोरभट्टी बाईपास होकर कवर्धा की ओर जाएंगे, जबकि कवर्धा से आने वाले वाहन बैजी बाईपास से होकर रायपुर की ओर जाएंगे।
नागरिकों से अपील है कि वे यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए संकेतों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारू बना रहे।




