CM Vishnu Deo Sai Bemetara Visit: आज बेमेतरा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री साय, 183 करोड़ के 30 विकास कार्यों की देंगे सौगात

Spread the love

बेमेतरा। टेकेश्वर दुबे। 13 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जिलेवासियों को करीब 183.36 करोड़ रुपये की लागत वाले 30 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास के साथ शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन भी होगा।

दोपहर 12:20 बजे बेसिक स्कूल मैदान पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से रवाना होंगे। इसके बाद 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:10 बजे शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपेड, बेमेतरा पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा दोपहर 12:20 बजे बेसिक स्कूल मैदान पहुंचेंगे।

ये भी पढ़े :गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को घर आएंगे गणपति बप्पा, जानें स्थापना और मध्याह्न पूजा का शुभ मुहूर्त

183.36 करोड़ के 30 विकास कार्यों की सौगात

बेसिक स्कूल मैदान में दोपहर 12:20 बजे से 2 बजे तक विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले के लिए लगभग 183.36 करोड़ रुपये की लागत के 30 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित कर जिलेवासियों से संवाद करेंगे।

शिक्षकों का होगा सम्मान

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 भी विशेष आकर्षण रहेगा। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

2:15 बजे बेमेतरा से रायपुर के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे बेसिक स्कूल मैदान से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 2:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *