रायपुर में चला निगम का बुलडोजर: रावतपुरा फेस-2 के 40 मकानों पर कार्रवाई, पुलिस बल तैनात

Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर में बिना स्वीकृत नक्शे के किए गए निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह निगम का अमला बड़ी संख्या में बुलडोजरों के साथ रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी पहुंचा, जहां नियमों के विपरीत बनाए गए मकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

40 मकानों को जारी किया गया था नोटिस

जानकारी के अनुसार, रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम की ओर से करीब 40 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया था। निगम के मुताबिक, इन मकानों का निर्माण स्वीकृत नक्शे के बिना कराया गया है। नोटिस जारी होने के बाद भी कार्रवाई की स्थिति बनने पर निगम की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और बुलडोजर से कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़े :रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 पुलिसकर्मियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

एक दर्जन से ज्यादा बुलडोजरों के साथ पहुंचा अमला

कार्रवाई के लिए नगर निगम का बड़ा अमला करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ कॉलोनी में पहुंचा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। निगम की कार्रवाई शुरू होने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ और हलचल बढ़ गई है।

नगर निगम की ओर से नियमों के विपरीत किए गए निर्माण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर निगम के अधिकारी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *