पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर कलेक्टर सख्त, कहा- पात्र विद्यार्थियों के आवेदन न रहें लंबित

Spread the love

सक्ती : जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रक्रिया को लेकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों, दस्तावेजों के परीक्षण और पात्र विद्यार्थियों के प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली गई।

कलेक्टर जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों और छात्रवृत्ति प्रभारियों को सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने चाहिए।

उन्होंने आवेदन और दस्तावेजों के परीक्षण में विशेष सावधानी बरतने के साथ पात्रता के आधार पर प्रकरणों का पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति आवेदनों की समयबद्ध जांच और निराकरण से विद्यार्थियों को योजना का लाभ निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

ये भी पढ़े :शरीर में आयोडीन की कमी है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, थायरॉयड से भी जुड़ा है सीधा कनेक्शन

कलेक्टर ने संबंधित संस्थान प्रमुखों को लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री स्वप्निता सिंह सहित जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों के प्राचार्य और छात्रवृत्ति प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *