प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर साजा और बिरनपुर में जले 21-21 हजार दिए

Spread the love

विधायक ईश्वर साहू ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे साजा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साजा विधायक ईश्वर साहू के नेतृत्व में उनके गृह ग्राम बिरनपुर एवं विधानसभा मुख्यालय साजा में 21-21 हजार दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा। विधायक ईश्वर साहू सहित उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं कीं।दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान एवं जन्मदिवस की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। हजारों दीपों से सजी दीपमाला ने कार्यक्रम को आकर्षक और भव्य स्वरूप प्रदान किया।विधायक ईश्वर साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम में आम जनता के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *