सेवा संकल्प अभियान की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 26 प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश

Spread the love

सक्ती :  प्रदेश में संचालित सेवा संकल्प अभियान की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। सक्ती जिले से कलेक्टर जयश्री जैन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रम और आयोजन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे जनभागीदारी, सेवा भावना और सामाजिक सहयोग का व्यापक माध्यम बनाया जाए।

26 प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने सेवा सेतु शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र सरकार की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान की गतिविधियों का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि आम लोगों तक योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना होना चाहिए।

स्वच्छता, रक्तदान और अन्न-वस्त्र दान को बढ़ावा देने पर जोर

बैठक में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इनमें स्वच्छता अभियान, अन्न एवं वस्त्र दान, विद्या दान, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, पर्यावरण संरक्षण, अंगदान और देहदान के लिए लोगों को प्रेरित करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

मुख्य सचिव ने अधिक से अधिक नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, स्व-सहायता समूहों और युवाओं को इन गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े :जिंदा बेटी का पिता ने कराया पिंडदान, प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन के बाद लिया बड़ा फैसला

‘एक पेड़ मां के नाम’ समेत कई अभियानों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण के साथ-साथ जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और फसल गिरदावरी सर्वे की नियमित समीक्षा करने और इनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़ी गतिविधियों में एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवक, स्व-सहायता समूह, सामाजिक संस्थाएं, युवा संगठन और मेरा युवा भारत सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

साथ ही सभी गतिविधियों की जानकारी फोटोग्राफ सहित माय भारत पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टरों को अभियान का प्रभावी नेतृत्व करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टरों से अपने-अपने जिलों में अभियान का प्रभावी नेतृत्व करने और गतिविधियों को परिणाम आधारित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा कि अभियान का लाभ वास्तविक रूप से आम नागरिकों तक पहुंचे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सक्ती से जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर केएस पैकरा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *