महानदी जल विवाद पर अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक, CM साय बोले- दोनों राज्यों के हित में जो फैसला होगा, मानेंगे

Spread the love

रायपुर:महानदी जल विवाद को लेकर आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

बैठक में दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद और जल बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों प्रदेशों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया जाएगा।

‘दोनों सरकारें फैसले को मानेंगी’

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर कहा कि इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों सरकारें उसे स्वीकार करेंगी। उन्होंने जल विवाद के समाधान के लिए समन्वय और आपसी हितों को ध्यान में रखने की बात कही।

ये भी पढ़े :रायपुर सेंट्रल जेल में VIP ट्रीटमेंट का वीडियो वायरल, एक प्रहरी सस्पेंड; बाहर नशीले सामान का खेल भी आया सामने

सिंगापुर दौरे को लेकर भी CM साय ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री साय ने अपने प्रस्तावित सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री निवेशकों और व्यापार जगत से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को लेकर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सिंगापुर दौरे से कौशल विकास, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के क्षेत्र में प्रदेश के लिए नए अवसरों के रास्ते खुलने की उम्मीद है।

अब दिल्ली में होने वाली महानदी जल विवाद पर बैठक पर दोनों राज्यों की नजरें टिकी हैं। बैठक में होने वाली चर्चा के बाद जल बंटवारे को लेकर आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *