जनसुनवाई में SP त्रिलोक बंसल ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित और निष्पक्ष निराकरण पर दिया जोर

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :– पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक प्रकरण, आपराधिक मामलों सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। एसपी ने प्रत्येक शिकायत का अवलोकन कर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आवेदनों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े :धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी 20 लाख की सौगात

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। तात्कालिक महत्व के मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि विस्तृत जांच की आवश्यकता वाले प्रकरणों को विधिवत दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

एसपी त्रिलोक बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निराकरण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, स्टेनो श्री संतोष सोनवानी सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *