बारगांव विद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 4 रजत पदक पर किया कब्जा

Spread the love

17 वर्ष बालक कुलदीप कुमार, हिमांशु एवं बालिका वर्ग में लोकेश्वरी निषाद, दिव्या निषाद ने जीते पदक

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव के हॉकी खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने खेल का उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है राजनांदगांव में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता में बारगांव के खिलाड़ियों ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व किया इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए बालक 17 वर्ष एवं बालिका 17 वर्ष वर्ग में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) पर कब्जा किया है विद्यालय के बालक वर्ग से कुलदीप कुमार और हिमांशु तथा बालिका वर्ग से लोकेश्वरी निषाद और दिव्या निषाद ने मैदान पर अपनी टीम के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीत गौरव हालिस किया सभी खिलाड़ी विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका एवं कोच तुलसी साहू के कुशल मार्गदर्शन में हॉकी खेल का कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिनकी सटीक रणनीति और मेहनत की बदौलत खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है.

खिलाड़ियों की उपलब्धि विद्यालय के लिए ऐतिहासिक गौरव
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका व कोच तुलसी साहू के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में हमारे खिलाड़ियों ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है उनकी बेहतरीन कोचिंग, सटीक रणनीति और बच्चों के प्रति समर्पण की वजह से ही आज हमारे स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीत पूरे दुर्ग संभाग सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है खिलाड़ियों की यह सफलता हमारे स्कूल के लिए अत्यंत गौरवशाली है मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में सभी प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी चमक बिखेरेगी

ये भी पढ़े :नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के गर्भसमापन की मांग मंजूर, हाईकोर्ट ने रायपुर में विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज के दिए निर्देश

खिलाड़ियों की सफलता पूरे संकुल के लिए प्रेरणादायक:
इस अवसर पर संकुल समन्वयक सुरेन्द्र पटेल ने कहा कि बारगांव विद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर रजत पदक जीतकर पूरे संकुल का मान बढ़ाया है हमारे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य स्तर पर जो मुकाम हासिल किया है, वह बेहद गौरवपूर्ण है,कुलदीप, हिमांशु, लोकेश्वरी और दिव्या की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनेगा मैं सभी विजेता खिलाड़ियों, कोच तुलसी साहू और विद्यालय परिवार को इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूँ

खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका एवं कोच तुलसी साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पदक हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत,नियमित अभ्यास और खेल के प्रति उनके गजब के समर्पण का परिणाम है सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस तरह का तालमेल और अनुशासन दिखाया वह सराहनीय है दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर उपविजेता बनना और रजत पदक जीतना विद्यालय सहित क्षेत्र के लिए एक उत्कृष्ट उपलब्धि है आने वाले समय में हमारे होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उम्दा खेल का प्रदर्शन करेंगे विद्यालय के सभी स्टाफ शिक्षक, शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों इस बड़ी उपब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *