NH-53 पर दो ट्रकों में भीषण आग, एक के बाद एक धधके वाहन; चालक ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

पिथौरा : महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर लाखागढ़ के पास शनिवार रात दो ट्रकों में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए. एक ट्रक के चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना पिथौरा थाना क्षेत्र की है.

पुलिस के मुताबिक, चावल से लदा ट्रक खराब होने के कारण लाखागढ़ के पास सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान पिथौरा से सरायपाली की ओर जा रहा दूसरा ट्रक वहां पहुंचा. जिसमें दोना-पत्तल और राशन सामग्री भरा हुआ था. बताया जा रहा है कि खराब ट्रक के पास पहुंचते ही चलते ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई.

ये भी पढ़े :“बात सीट की नहीं, जीत की है…” अखिलेश यादव का गठबंधन सहयोगियों को दो टूक संदेश, बढ़ी सियासी हलचल

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़े चावल से लदे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों ट्रक कुछ ही देर में जलकर खाक हो गए. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली से दमकल वाहनों को बुलाया गया. दमकल कर्मियों नेआग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है. पिथौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *