बारगांव के 3 हॉकी खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन, बिलासपुर में दिखाएंगे दम

Spread the love

अंडर 19 बालक / बालिका वर्ग से चिंताराम पटेल,निधि पाटिल और निशा साहू राज्य स्तर पर करेंगे अपने खेल का प्रदर्शन

 

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव के तीन होनहार खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है,बिलासपुर में 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन संभाग की टीम में हुआ है,चयनित खिलाड़ी विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका कोच तुलसी साहू के नेतृत्व व मार्गदर्शन में दुर्ग संभाग की टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करने बिलासपुर रवाना होगे,राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन होने वाले गौरवशाली खिलाड़ियों में अंडर-19 बालक वर्ग से चिंताराम पटेल (कक्षा 12वीं) और अंडर-19 बालिका वर्ग से निधि पाटिल (कक्षा 12वीं) एवं निशा साहू (कक्षा 12वीं) शामिल हैं, तीनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया था,जिसके आधार पर उन्हें राज्य स्तरीय टीम के लिए चुना है,यह गौरव पूर्ण उपलब्धि कोच की कुशल मार्गदर्शन एवं खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल का परिमाण है.

ये भी पढ़े :रायपुर में सजी सुरों और साहित्य की महफिल, ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ में लोककला ने बांधा समां

खिलाड़ियों ने विद्यालय और पूरे क्षेत्र का बढ़ाया गौरव
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्याम सिंह ने कहा, “यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है,तीनों होनहार खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत और हमारी व्यायाम शिक्षिका व कोच तुलसी साहू के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी बिलासपुर में भी अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर लौटेंगे

ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने पूरे संकुल का बढ़ाया मान
इस अवसर पर संकुल समन्वयक सुरेन्द्र पटेल ने कहा कि अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि बारगांव संकुल के 3 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर होना उनकी कड़ी मेहनत दर्शाता है,मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी बिलासपुर में भी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर बेमेतरा जिला सहित बारगांव संकुल का नाम रोशन करेंगे

कड़ी मेहनत और आक्रामक खेल से बच्चों ने साबित किया अपना हुनर
इस अवसर पर विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका और कोच तुलसी साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने संभाग स्तर पर जिस आक्रामक खेल और अनुशासन का परिचय दिया,उसी का परिणाम है कि आज उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है मुझे पूरा विश्वास है कि बिलासपुर में आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी ये तीनों खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से क्षेत्र और हमारे विद्यालय का नाम रोशन करेंगे विद्यालय के समस्त स्टाफ शिक्षक / शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *