नाना पाटेकर के निधन की खबर ने हिला दिया बॉलीवुड, अक्षय-रितेश की पोस्ट पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Spread the love

नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूबा है। दिग्गज अभिनेता ने कार्डियक अरेस्ट के चलते 75 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह 5.20 बजे गोवा स्थित उनके आवास में वह बेहोशी की हालत में पाए गए। इस खबर से पूरा सिनेमा जगत शोक में डूब गया है। कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और अपना दुख जाहिर किया। अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया है।

नाना पाटेकर के निधन से हैरान अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने ‘वेलकम’ से अपनी और नाना पाटेकर की स्टिल शेयर की है, जिसमें दोनों मजाकिया मूड में दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘नाना जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी। उनकी आवाज़, उनकी गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में उनकी ईमानदारी… उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग और अपना था। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें ‘वेलकम’ और हाल ही में ‘हाउसफुल 5′ में साथ काम करने का मौका मिला। उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। नाना जी सचमुच बेमिसाल थे। यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे। उन सभी यादों के लिए शुक्रिया। आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’

रितेश देशमुख ने दी श्रद्धांजलि

रितेश देशमुख ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘नाना जी के निधन की खबर से बहुत हैरान और दुखी हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मुझ पर कोई ट्रक चढ़ गया हो। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वे एक बेहतरीन कलाकार थे, जिनका कोई मुकाबला नहीं था। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज और एक्टिंग की शैली से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। ऐसा कोई रोल या किरदार नहीं था जिसे वे निभा न सकें। उन्होंने हर तरह के रोल बखूबी निभाए। चाहे वह एक ज़बरदस्त हीरो हो, खूंखार विलेन हो या फिर उनका बेबाक कॉमेडी अंदाज़। वे असल ज़िंदगी में भी एक हीरो थे और लोगों की भलाई के लिए अपनी संस्था के जरिए लगातार काम करते रहे। मुझे ‘ब्लफमास्टर’ और ‘हाउसफुल 5′ में उनके साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन उनके साथ किसी मराठी फिल्म में काम करने की मेरी इच्छा हमेशा अधूरी ही रह जाएगी। उनके परिवार, चाहने वालों और लाखों शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सचमुच, एक युग का अंत हो गया। आपकी समझदारी, हमारी बातचीत, मेरी पीठ थपथपाना, साथ में हंसना और एक इंसान के तौर पर मुझे बेहतर बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी आत्मा को शांति मिले!!!!’

रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख

रवि किशन ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘आज सुबह-सुबह नाना पाटेकर जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है। स्टार होते हुए भी स्टारडम से कोसों दूर रहने वाले नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी। मुंबई की चकाचौंध में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा। नाना जी से मेरा आत्मीय संबंध रहा। समय-समय पर उनसे बातचीत होती थी। उनके अभिनय, सादगी और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण से मैंने बहुत कुछ सीखा। वे हमेशा स्नेह और प्रोत्साहन देते थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है। नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कला, सादगी और स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।’

ये भी पढ़े :नाना पाटेकर के आखिरी घंटों में क्या हुआ था? दोस्त को मैसेज से लेकर 45 मिनट के CPR तक की पूरी कहानी

इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के अलावा कंगना रनौत, निमरत कौर, प्रकाश राज, खुशबू सुंदर जैसे कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है। कंगना रनौत ने लिखा- ‘यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक खबर है, खासकर इसलिए क्योंकि नाना जी बिल्कुल फिट और स्वस्थ दिखते थे। ओम शांति।’ वहीं निमरत कौर ने लिखा- ‘आपकी शानदार फिल्मी विरासत के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। परिवार और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले। नाना पाटेकर सर…’ वहीं प्रकाश राज ने लिखा- ‘आप बहुत याद आएंगे प्रिय नाना जी, आपके साथ बिताए पल, बातचीत, बहस, आपके हाथ का बना खाना और आपसे मिली जानकारी को हमेशा याद रखूंगा। मेरी जिंदगी के सफर में आने के लिए आपका शुक्रिया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’

Prakash Raj

Image Source : INSTAGRAM/@NIMRATOFFICIAL/@JOINPRAKASHRAJनिमरत कौर, प्रकाश राज का पोस्ट।

अमोल पालेकर ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर अनुभवी अभिनेता अमोल पालेकर ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी भी इस सदमे से पूरी तरह उबर नहीं पाया हूं। हमारी बस एक दिन पहले ही बात हुई थी। उन्होंने खास तौर पर यह कहने के लिए फोन किया था कि, ‘मैं तुम्हारे नए नाटक में नहीं आ पाया, लेकिन अगले शो में जरूर आऊंगा।’ जब आज सुबह यह खबर सुनी, तो ऐसा लगा जैसे सब कुछ शून्य हो गया हो। एक गहरा खालीपन। हमारी जान-पहचान और दोस्ती दशकों पुरानी थी। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने बहुत कुछ खो दिया है।’

नाना पाटेकर के निधन की वजह

डॉक्टर्स के अनुसार, नाना पाटेकर ने रात के 2.30 बजे के करीब अपने एक दोस्त को मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने उसे अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी। देर रात के चलते दोस्त मैसेज नहीं देख पाया, लेकिन सुबह करीब 4 बजे जब नींद खुली तो मैसेज देखकर कॉल किया और फिर उनके घर पहुंचा, जहां नाना उन्हें बेहोशी की हालत में मिले। नाना पाटेकर को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने लगातार सीपीआर दिया और करीब 45 मिनट उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम रहीं। वडॉक्टर ने बताया कि यह मेडिको-लीगल केस (MLC) है, जिसके चलते पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *