जांजगीर-चांपा: कटरा जंगल में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 गिरफ्तार; 11 बाइक और ब्रेजा कार जब्त

Spread the love

जांजगीर-चांपा :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में संचालित जुए के फड़ पर पंतोरा पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 47 हजार 500 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

संयुक्त पुलिस टीम ने कटरा जंगल में दी दबिश

मिली जानकारी के अनुसार, पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पंतोरा पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर 9 लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने में इस्तेमाल हो रही नकदी के साथ वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

ये भी पढ़े :कवर्धा में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, शिकायत करने पहुंचे युवक को धमकी; आरोपी जेल भेजा गया

 गिरफ्तार आरोपियों में अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बलौदाबाजार क्षेत्र के दीपक राय, बिलासपुर जिले के सीपत निवासी रूपचंद्र रात्रे, पामगढ़ थाना क्षेत्र के रसौटा निवासी संजू कुमार सूर्यवंशी, झूलन पकरिया निवासी रमेश कुमार, रसौटा निवासी सुरेंद्र लहरे, कोटमीसोनार निवासी सुनील सिंह ठाकुर, रसौटा निवासी साहिल लहरे, बिलासपुर जिले के उसलापुर निवासी मयंक शर्मा और अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार निवासी 24 वर्षीय विशाल सिंह ठाकुर शामिल हैं।

नकदी, 11 बाइक और कार जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47,500 रुपये नकद, 11 बाइक, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *