सहायक शिक्षक भर्ती: दिव्यांग अभ्यर्थियों को फिर मिला मौका, 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दिया है। पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का समय दिया गया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के पालन में लिया गया है।

ये भी पढ़े :हनी सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन, इस तारीख को होना होगा पेश

इससे पहले सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से 21 अगस्त तक निर्धारित थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (एलएसएटी-26) के लिए दृष्टिबाधित, बधिर और सेरेब्रल पाल्सी से संबंधित पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर 2026 रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र प्रदेश के 15 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे।

पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया, विषयवार पात्रता और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in और https://cgssb.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *