कटघोरा : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में विजय राठौर ने जिला नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख कृष्णानंद राठौर और प्रकाश प्रमोद के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां भगवती के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

विजय राठौर ने छिंदपुर, दर्री और मोहाडीह के बिजली पारा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित पूजा-अर्चना में शामिल होकर उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया।
दुर्गा पंडालों में दिखा श्रद्धा और भक्ति का उत्साह
नवरात्रि के दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे रहे। इस दौरान विजय राठौर ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर लोगों की आस्था और उत्साह नजर आया।




