दशहरा मेले में खपाने की तैयारी थी 5 लाख की शराब! बस्तर में 75 पेटी जब्त, एक गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर :  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, शराब को दशहरा मेले में बेचने के लिए जमा करके रखा गया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी में मिली 3,750 बोतल गोवा व्हिस्की

यह कार्रवाई कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में की गई। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मध्यप्रदेश की 75 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, जब्त खेप में गोवा व्हिस्की की कुल 3,750 बोतलें शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत 5,06,250 रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़े :बार-बार सिरदर्द और चक्कर क्यों आते हैं? न्यूरोलॉजिस्ट से जानें कब हो जाएं सावधान

दशहरा मेले में बेचने के लिए जमा की थी शराब

पुलिस का आरोप है कि दुलगो कवासी ने शराब को अपने घर में जमा करके रखा था और उसे दशहरा मेले के दौरान बेचने की तैयारी थी। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में शराब की आपूर्ति के स्रोत और कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अवैध शराब की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *