रायगढ़ में दुर्गा पंडाल के अंदर मारपीट, दो लोगों को जमीन पर गिराकर पीटा; पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल

Spread the love

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दुर्गा पंडाल के अंदर मारपीट का मामला सामने आया है। चक्रधरनगर चौक पर बीती रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आधा दर्जन युवक दो लोगों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और उनकी निष्क्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना चक्रधरनगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक दो लोगों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दोनों को जमीन पर गिराकर कई युवक लगातार लात-घूंसे बरसाते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह मारपीट काफी देर तक चलती रही।

घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मौके पर मौजूद होने के बावजूद मारपीट जारी रहा। ऐसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना को लेकर संबंधित पुलिस थाने को अब तक आधिकारिक सूचना नहीं मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल मारपीट की वजह, इसमें शामिल युवकों की पहचान और पीड़ितों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

देखें वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *