नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल जलाने का न्योता

Spread the love

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया है। नेतन्याहू ने पीएम मोदी को कैप्टन स्मित मच्छार के साथ इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने का न्योता दिया है। आपको बता दें कि कैप्टन स्मित मच्छार ने दुबई से तेल-अवीव जा रहे विमान में 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। घायल होने के बावजूद भी कैप्टन स्मित अपने साहस और सूझबूझ से लोगों की जान बचा ली थी।

बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ट्वीट
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- “मैंने अपने मित्र, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने निमंत्रण के लिए मुझे धन्यवाद दिया और कहा कि जमीन पर और हवा में, भारत और इजराइल आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं। उन्होंने हमारे बीच के मजबूत और वर्षों पुराने संबंधों की भी सराहना की।” बता दें कि इससे पहले इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित को न्योता भेजा था और इजरायल का सबसे बड़ा नागरिक वीरता सम्मान देने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़े :गरियाबंद में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पुलिस की नई पहल, युवाओं को बनाया गया ट्रैफिक वार्डन

पीएम मोदी ने क्या बताया?

प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुरुवार को बेंजामिन नेतन्याहू से हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में बनी निरंतर गति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। हमने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

PMO ने भी दी जानकारी

PTI के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO ने भी इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी की बातचीत के बारे में जानकारी दी है। PMO ने बताया- प्रधानमंत्री मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजरायल संबंधों में निरंतर प्रगति का स्वागत किया है। इजराइली प्रधानमंत्री के साथ फोन पर बातचीत में पीएम मोदी ने शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ने का रास्ता बताने के भारत के रुख को दोहराया है। पीएम मोदी और नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया; क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बहाल करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *