कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और स्कूटी जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भिलाईबाजार तालाब के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर अपनी दीदी कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख दोनों भाई-बहन ने तुरंत स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़े :समीक्षा बैठक में कथित दुर्व्यवहार पड़ा भारी! नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के उप संचालक निलंबित

देखते ही देखते जलकर खाक हुई स्कूटी

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी स्कूटी उसकी चपेट में आ गई। वाहन सड़क पर धू-धूकर जलने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, कोरबा की इस घटना में आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि के लिए तकनीकी जांच की जानकारी सामने आना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *