सूरजपुर सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Spread the love

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करसी गांव के पास तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात एक मालवाहक पिकअप तेज रफ्तार से गुजर रही थी। इसी दौरान करसी गांव के पास पिकअप की बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़े :कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

राहगीरों की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने मदद करते हुए डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान नहीं, पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पिकअप चालक की स्थिति और दुर्घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *