बस्तर दशहरा से महंगाई तक BJP पर बरसे दीपक बैज, राष्ट्रपति के दौरे और स्मृति ईरानी को लेकर उठाए सवाल

Spread the love

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने BJP पर बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को मजाक बनाने, रीती-रिवाजों और परंपराओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी सवाल किया कि राष्ट्रपति 2 बार आईं हैं, इससे क्या फायदा हुआ ?

उनका कहना है कि बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को बीजेपी ने मजाक बना दिया है। 2 बार राष्ट्रपति आई हैं, इससे क्या फायदा हुआ ?, उन्होंने बस्तर दशहरा के रीती रिवाजों और परंपराओं के साथ छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि हद तो तब हुई जब बस्तर दशहरा का छाया चित्र गलत दर्शाया गया, क्योंकि बस्तर में नक्सलियों के नाम से 4000 से ज्यादा नक्सली जेल में बंद है। बड़े दुर्दांत नक्सली सरकार के गोद में बैठे हैं। राष्ट्रपति के पास ताकत है वो उन्हें रिहा कर सकती है।

इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले दीपक बैज

इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ‘वोट चोरी’ के मुद्दों को लेकर दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे।

ये भी पढ़े :सड़क बनाने के दौरान अचानक फटा विस्फोटक! 4 मजदूरों और चालक की गई जान

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बड़ा प्रदर्शन

दीपक बैज ने कहा कि 1 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। वोट चोरी और SIR के माध्यम से वोट काटे जाने के मुद्दे पर यह रैली आयोजित होगी। साथ ही ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर भी बड़ा प्रदर्शन होगा।

स्मृति ईरानी के दौरे पर कसा तंज

इसी के साथ ही दीपक बैज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल क्या स्मृति ईरानी बीजेपी की गुटबाजी को कम कर पाएगी ? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। क्या महंगाई कम होगी ? 13 रूप किलो में शकर मिलेगी ? 400 रूपए में गैस सिलेंडर मिलेगा, यह हमारा सवाल है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी की वो खास है बड़ी नेता है उम्मीद है यह सब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *