CG School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट के बीच एमसीबी में 29 अक्टूबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

Spread the love

एमसीबी/28 अक्टूबर 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य में भारी वर्षा एवं तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा एवं तेज हवाओं का प्रभाव रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से विद्यार्थियों को होने वाली संभावित परेशानियों एवं जोखिम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शालाओं, माध्यमिक शालाओं, हाई स्कूलों एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में गुरुवार को शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़े :अक्टूबर के आखिरी हफ्ते घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें 15 नई OTT रिलीज की पूरी लिस्ट

शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा अवकाश
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त एक दिवसीय अवकाश केवल विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए लागू होगा। यह अवकाश शिक्षकों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए लागू नहीं होगा। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय मौसम की चेतावनी के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संभावित अप्रिय परिस्थितियों से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *