धनतेरस 2026: सोना खरीदने का सबसे शुभ समय क्या है? जानिए 6 नवंबर का पूरा मुहूर्त

Spread the love

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धन्वंतरि को आयुर्वेद के देवता और देवताओं का वैद्य माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे इसलिए धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहते हैं। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नई चीजें खरीदने से उसमें तेरह गुना फल की वृद्धि होती है। इस साल 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। तो यहां जानिए सोना खरीदने के लिए कौनसा समय सबसे अधिक शुभ रहेगा।

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त 2026

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 33 मिनट से रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। वहीं धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026

6 नवंबर 2026 को यानी धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा।

धनतेरस 2026 के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:30 ए एम से 10:43 ए एम
  • अपराह्न मुहूर्त (चर) – 04:11 पी एम से 05:33 पी एम
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 12:05 पी एम से 01:27 पी एम
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 08:49 पी एम से 10:27 पी एम
  • रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 12:05 ए एम से 04:59 ए एम, नवंबर 07

धनतेरस 2026 के दिन शहर के अनुसार मुहूर्त

06:32 पी एम से 08:31 पी एम – पुणे

06:02 पी एम से 07:57 पी एम – नई दिल्ली

06:14 पी एम से 08:10 पी एम – चेन्नई

06:11 पी एम से 08:07 पी एम – जयपुर

06:15 पी एम से 08:13 पी एम – हैदराबाद

06:03 पी एम से 07:59 पी एम – गुरुग्राम

06:00 पी एम से 07:54 पी एम – चण्डीगढ़

05:28 पी एम से 07:26 पी एम – कोलकाता

06:35 पी एम से 08:35 पी एम – मुंबई

06:25 पी एम से 08:20 पी एम – बेंगलूरु

06:30 पी एम से 08:28 पी एम – अहमदाबाद

06:01 पी एम से 07:57 पी एम – नोएडा

धनतेरस के दिन क्या खरीदें?

  • सोना-चांदी के गहने
  • पीतल के बर्तन
  • झाड़ू
  • नमक
  • सोना-चांदी के सिक्के
  • मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति
  • घर
  • जमीन

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदें?

  • चीनी मिट्टी से बनी चीजें
  • स्टिल के बर्तन
  • प्लास्टिक की चीजें
  • कांच या शीशे के सामान
  • लोहे का सामान
  • काले रंग के कपड़े
  • नुकीली चीजें
  • एल्युमिनियम की वस्तुएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *