Ank Jyotish 5 November 2026: मूलांक 4 और 7 वालों की चमकेगी किस्मत, पुरानी आर्थिक योजनाएं होंगी सफल; जानें सभी 9 मूलांक का भविष्यफल

Spread the love

आज का अंक ज्योतिष, 5 नवंबर 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, संभावनाओं और दिन के संकेतों का आकलन किया जाता है। आज गुरुवार, 5 नवंबर का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए आर्थिक लाभ और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य और निजी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मूलांक 4 वालों की पुरानी आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं, जबकि मूलांक 7 के प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटने के संकेत हैं। मूलांक 2 वालों को नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं मूलांक 8 वालों के लिए दिन लाभदायक रहने की संभावना है। आइए अंक ज्योतिष विशेषज्ञ चिराग दारूवाला के अनुसार जानते हैं कि 1 से 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1

(जन्मतिथि: 1, 10, 19 या 28)

ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा दिन, मिल सकता है धन और उपहार

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। आपकी सकारात्मक ऊर्जा से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी की ओर से उपहार या आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

मूलांक 2

(जन्मतिथि: 2, 11, 20 या 29)

व्यापार और नौकरी में खुलेंगे नए रास्ते, स्वास्थ्य का रखें ध्यान

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। कारोबारियों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या स्थान परिवर्तन की संभावना है। बेरोजगार लोगों को रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, हड्डियों और आंखों से संबंधित परेशानियों को लेकर सतर्क रहें।

मूलांक 3

(जन्मतिथि: 3, 12, 21 या 30)

घर में शुभ समाचार मिलने के संकेत, नए संपर्क बदल सकते हैं परिस्थितियां

मूलांक 3 वालों के घर में किसी शुभ कार्य से जुड़ी खबर आ सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। साथ ही करियर में नए अवसर मिलने के योग भी बन रहे हैं।

ये भी पढ़े :एकादशी पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत! धन लाभ से लेकर करियर में तरक्की तक, पढ़ें आज का राशिफल

मूलांक 4

(जन्मतिथि: 4, 13, 22 या 31)

पुरानी आर्थिक योजनाएं होंगी सफल, प्रेम और वैवाहिक जीवन में लौटेगी खुशियां

मूलांक 4 वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। लंबे समय से बनाई गई आर्थिक योजनाओं और रणनीतियों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानियों का समाधान निकलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में पुरानी खुशियां वापस आ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों के लिए लाभ के अवसर बनेंगे।

मूलांक 5

(जन्मतिथि: 5, 14 या 23)

मनोकामनाएं होंगी पूरी, आय के नए स्रोत खुलने की संभावना

मूलांक 5 वालों को आज मानसिक शांति और संतुष्टि का अनुभव हो सकता है। आपकी इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आमदनी के नए रास्ते खुलने से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। हालांकि, कफ से जुड़ी समस्याओं के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मूलांक 6

(जन्मतिथि: 6, 15 या 24)

परिवार का मिलेगा पूरा साथ, पुरानी परेशानियों से मिलेगी राहत

मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी समझदारी से पुरानी समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिल सकती है। जीवन में कुछ नया करने का विचार मन में आएगा, जिससे नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव होगा।

मूलांक 7

(जन्मतिथि: 7, 16 या 25)

लव लाइफ में लौटेगी रौनक, प्रतियोगी छात्रों को मिल सकती है खुशखबरी

मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंधों में पुरानी खुशियां लौटने के साथ वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ाई और अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रशंसा और नए अवसर मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़े :स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

मूलांक 8

(जन्मतिथि: 8, 17 या 26)

कारोबार और नौकरी में मिलेगा संतोष, सेहत को लेकर रहें सतर्क

मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक हो सकता है। नौकरीपेशा और कारोबार से जुड़े लोगों को अपने काम में सफलता और संतुष्टि मिलने के संकेत हैं। हालांकि, भविष्य की अधिक चिंता करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा। नसों और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी परेशानियों को लेकर सावधानी बरतें।

मूलांक 9

(जन्मतिथि: 9, 18 या 27)

प्रतियोगी छात्रों को मिल सकती है खुशखबरी, कारोबार में लाभ के योग

मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय अचानक लाभ दिला सकता है। व्यापारियों के लिए भी दिन फायदेमंद रहने के संकेत हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि, मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *