धनतेरस पर बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; पुलिस की तलाश जारी

Spread the love

जगदलपुर :  शहर में धनतेरस के दिन बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की है। जानकारी के मुताबिक, पूजा के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस फरार बच्चों की तलाश में जुटी है। वहीं, बच्चों के भागने की परिस्थितियों और संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :सभी धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त रखें, किसानों को न हो परेशानी– कलेक्टर तुलिका प्रजापति

पूजा के दौरान मौका पाकर हुए फरार

बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान पांच बच्चों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और वहां से निकलकर फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस तलाश में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

पांच बच्चों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद बोधघाट पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे किस वजह से फरार हुए और सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *