पुलिस कमिश्नर की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा एक्शन, रायपुर में 4 थाना प्रभारियों का तबादला

Spread the love

रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग-अलग थानों के प्रभारियों का तबादला किया गया है. 4 निरीक्षक इधर से इधर हुए हैं. तेलीबांधा, आमानाका, उरला को नए टीआई मिले हैं. रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली थी. इसमें लॉ एंड ऑर्डर की शिकायतों और थानों में पेंडिंग मामलों को लेकर कई टीआई को फटकार भी लगाई गई थी. इसके बाद आज थाना प्रभारियों के तबादला की सूची जारी की गई है.

ये भी पढ़े :महादेव सट्टा एप केस में सौरभ चंद्राकर की पेशी, पूछताछ के लिए ईडी मांग सकती है कस्टडी

सूची के मुताबिक, अजय झा को आमानाका थाना टीआई, सुधांशु बघेल को उरला थाना टीआई, रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाना टीआई बनाया गया है. वहीं टिकरापारा में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेजा गया है.

देखें सूची

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *