Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में फिर गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड का भाव सुनकर चौंक जाएंगे!

Spread the love

देश के सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 1,37,340 रुपये है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

कमजोर मांग से सोने की कीमतों पर दबाव
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कमजोर घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों का नीचे आना प्रमुख वजह है। दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना एक दिन में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसल गया। बाजार में डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कारण आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव।

ये भी पढ़े :हाईकोर्ट की सख्ती: महाधिवक्ता कार्यालय में मौजूद थी केस डायरी, फिर भी कोर्ट में नहीं हुई पेश; सचिव को जांच के निर्देश

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,37,490₹1,26,040₹1,03,117
मुंबई₹1,37,340₹1,25,890₹1,03,005
कोलकाता₹1,37,340₹1,25,890₹1,03,005
चेन्नई₹1,38,480₹1,26,940₹1,03,860
बेंगलुरु₹1,37,340₹1,25,890₹1,03,005
पुणे₹1,37,340₹1,25,890₹1,03,005

चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 14 नवंबर की सुबह देश में चांदी का भाव 1,94,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में चांदी की कीमत देश में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 49.05 डॉलर प्रति औंस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *