आग तापने के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट में एक युवक की मौत; दो अस्पताल में भर्ती

Spread the love

बिलासपुर :  न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में लकड़ी फोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। अटल आवास के डी ब्लॉक में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में मयंक ध्रुव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लकड़ी फोड़ने की बात पर शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत आग तापने के लिए लकड़ी फोड़ने को लेकर हुई। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़े :खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: गंदगी मिलने पर कैलाश स्वीट्स बंद, रेस्टोरेंट से मिले एक्सपायरी पिज्जा बेस के 10 पैकेट

मयंक ध्रुव की मौत, दो युवक गंभीर घायल

मारपीट में मयंक ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज की FIR

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस विवाद की वजह, मारपीट में शामिल लोगों और घटना के दौरान उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *