सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है। यानी जो दर्शक सिनेमाघरों में ये फिल्म नहीं देख पाए हैं, अब घर बैठे इस फिल्म का लु्त्फ उठा सकते हैं। ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 91 करोड़ के लगभग कमाई की और अब दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी ये सुपरनैचुरल थ्रिलर ओटीटी पर आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि आप कब और कहां ये फिल्म देख सकते हैं।
ओटीटी पर रिलीज हुई ‘द वन’
दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म दस्तक दे चुकी है। 20 नवंबर यानी आज ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। प्राइम वीडियो ने हाल ही में एक पोस्ट साझा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की डिजिटल प्रीमियर का ऐलान किया। इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिखा, ‘जंगल अब आपको बुला रहा है। द वन अब प्राइम पर आ गई है, अभी देखें।’ ‘द वन’ की कहानी के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा ने बताया था कि इसकी कहानी 400 साल पुराने ‘वन देवी मंदिर’ से प्रेरित है, जहां सूर्यास्त के बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं और इसके बाद वहां कोई नहीं जाता।
‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिनेमाघरों में ये फैंटेसी थ्रिलर फिल्म लगभग दो महीने पहले रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 91 करोड़ के करीब कलेक्शन किया। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF द्वारा निर्मित इस फिल्म की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी रही। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में भारत में लगभग 33.60 करोड़ (नेट) कलेक्शन किया। सैकनिल्क के अनुसार, ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने भारत में लगभग 70.35 करोड़ नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 91.49 करोड़ रहा।
मेकर्स ने किया सीक्वल का ऐलान
‘द वन’ की जबरदस्त सफलता के बाद हाल ही में मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान किया था। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने एक एआई जनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें छठ पूजा की झलक देखने को मिली। ये वीडियो शेयर करते हुए एकता कपूर ने बताया कि अब वह ‘द वन’ का सीक्वल लाने की तैयारी में जुट गई हैं।




