आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि शनिवार को भोर 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज रात 2 बजकर 31 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। वहीं रेवती नक्षत्र पूरे दिन और रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक प्रभावी रहेगा। आज पंचक भी रहेगा।
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को खर्च और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। महत्वपूर्ण मामलों में समझौता करने और दूसरों के साथ सहयोग बनाए रखने के के लिए आप तैयार रहेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। धैर्य से काम लेने पर सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में बदलाव होंगे, जिसमें भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। निवेश से पहले वरिष्ठों या अनुभवी लोगों की सलाह लें। शिक्षकों के लिए दिन अनुकूल है और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। विद्यार्थियों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घरेलू कामों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरे हो सकते हैं। कार्यालय में काम करते समय अनावश्यक रूप से दूसरों की राय लेने से बचें और भरोसेमंद लोगों का सहयोग लें। आपकी मेहनत सफलता के नए रास्ते खोल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और अलग-अलग माध्यमों से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलने की संभावना है। न्यायालय से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कारोबार या नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सराहना होगी। किसी मित्र का सहयोग महत्वपूर्ण काम पूरा करने में मदद करेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी अपना पुराना वादा पूरा कर सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
कर्क राशि
आज आपका दिन अनुकूल रह सकता है। खोई हुई कोई वस्तु अचानक मिल सकती है। निवेश से लाभ के संकेत हैं और जीवनसाथी की ओर से उपहार मिलने की संभावना है, जिससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। दूसरों की बात ध्यान से सुनने पर आपको फायदा हो सकता है। कोई मित्र मदद मांग सकता है। समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
सिंह राशि
आज आपके जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रह सकती है और कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी और परिवार के साथ मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नई संपत्ति खरीदने के लिए दिन शुभ माना जा सकता है। घर की सजावट या घरेलू उपकरण खरीदने के लिए जीवनसाथी के साथ बाजार जा सकते हैं। किसी की मदद करने से पहले परिस्थितियों को समझ लें। स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से संपर्क बढ़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
तुला राशि
आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने की कोशिश सफल रहने की संभावना है। परिवार से अच्छी खबर मिल सकती है और आत्मसम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि खर्च बढ़ने की आशंका है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। शाम को दोस्तों के साथ बाहर भोजन का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार से दूर नौकरी कर रहे लोगों को अपनों से मिलने का अवसर मिल सकता है। प्रेमी जोड़े घूमने की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। सुबह सकारात्मक विचारों के साथ शुरुआत होगी। मिट्टी से जुड़े कारोबार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। मेहनत और अच्छे व्यवहार से आर्थिक फायदा हो सकता है। विरोधियों से दूरी बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आय के अलग-अलग स्रोतों से लाभ मिलने के संकेत हैं। सरलता और धैर्य के साथ काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मनोबल मजबूत रहेगा और कामकाज में तेजी आएगी। कारोबार में बदलाव की संभावना है। कार्यालय में आपकी रचनात्मकता और काम करने का तरीका बेहतर रहेगा। भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। घर के किसी काम को लेकर भाई के साथ चर्चा हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन अनुकूल है। अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। प्रेमी की ओर से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 5
मकर राशि
आज का दिन लाभदायक हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। पढ़ाई और शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा तथा धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। करियर को लेकर मित्र से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
कुंभ राशि
आज आपके जीवन में नई खुशियां आ सकती हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। किसी जरूरी काम के कारण मनोरंजन की योजना टल सकती है। घर पर परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होने की संभावना है। कारोबार बढ़ाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के साक्षात्कार में जाते समय आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता और करियर में लाभ मिलने के संकेत हैं। जरूरी काम पूरे करने में मित्र का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर हो सकता है। विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी भी जरूरी काम को लापरवाही से न करें और ध्यानपूर्वक काम करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1




