तुलसी विवाह 2026: आज शाम इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आने की है मान्यता

Spread the love

सनातन संस्कृति में तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। लगभग हर हिंदू घर में आपको तुलसी देखने को मिल सकती है। वहीं कार्तिक माह में तुलसी पूजा को बहुत विशेष माना जाता है। कार्तिक शुक्ल द्वादशी को तुलसी विवाह का पर्व भी मनाया जाता है और इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से देवी तुलसी का विवाह करवाया जाता है। आपको बता दें कि साल 2026 में तुलसी विवाह आज यानि 21 नवंबर को है। तुलसी विवाह के शुभ दिन पर शालिग्राम और देवी तुलसी का विवाह करवाने के साथ ही शाम के समय कुछ स्थानों पर दीपक जलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं। शुभ तिथियों पर विशेष स्थानों पर जलाए गए दीपक आपके जीवन की नकारात्मकता को भी दूर करते हैं।

तुलसी के पौधे के पास जरूर जलाएं दीपक

तुलसी विवाह के दिन जो लोग पारंपरिक विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह नहीं करते उन्हें कम-से-कम तुलसी के पौधे के पास दीपक अवश्य जलाना चाहिए। साथ ही माता तुलसी का तिलक करना चाहिए और माता का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से मां तुलसी के साथ ही भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और अन्य देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं और आप पर कृपा बरसाते हैं।

ये भी पढ़े :तुलसी के पत्ते शाम को क्यों नहीं तोड़ने चाहिए? माता लक्ष्मी के विश्राम से जुड़ी है मान्यता, जानें पौराणिक कथा और नियम

घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर 

कार्तिक शुक्ल द्वादशी के दिन तुलसी विवाह के दौरान दीपक जलाने के अलावा घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर भी दीपक अवश्य जलाने चाहिए। यहीं से सकारात्मकता आपके जीवन में प्रवेश करती है और यहीं से देवी-देवताओं का आगमन भी आपके घर में होता है। ऐसे में मुख्य द्वार के पास जले दीपक देवी-देवताओं को प्रसन्न करते हैं और आपके जीवन में सकारात्मकता आती है।

घर के ईशान कोण में

वास्तु में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को देवी-देवताओं का स्थान कहा जाता है। इसलिए तुलसी विवाह वाले दिन सूर्यास्त के बाद आपको ईशान कोण में दीपक अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद आप पर बरस सकता है। साथ ही घर के वातावरण में भी सकारात्मकता आती है और आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं।

घर की रसोई में

हिंदू धर्म में रसोई घर को ऊर्जा का प्रमुख स्थान माना जाता है। वास्तु के अनुसार हर शुभ तिथि पर घर की रसोई में दीपक अवश्य जलाना चाहिए ऐसे में तुलसी विवाह के दिन भी आप रसोई घर में दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से देवी तुलसी के साथ ही अन्नपूर्णा माता भी प्रसन्न होती हैं, साथ ही घर का अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *