कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान: किसे देना चाहिए खीर, घी, तिल और कंबल? जानें 12 राशियों के उपाय

Spread the love

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान का विधान है। हर माह में पूर्णिमा तिथि आती है जिसमें कार्तिक पूर्णिमा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न प्रकार के अनुष्ठानों का आयोजन होता है, इसीलिए इस पूर्णिमा को अत्यधिक खास माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है, जिसे देवताओं के दिवाली उत्सव के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा एवं त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत, पूजा-पाठ करने के साथ ही दान करना भी बेहद पुण्यकारी माना गया है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर का भंडार धन-धान्य से भर जाता है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। तो आइए अब जानते हैं कि राशि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

ये भी पढ़े :हरि-हर मिलन का महापर्व है वैकुण्ठ चतुर्दशी, जानिए क्यों इस दिन पहले होती है विष्णु पूजा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार करें दान

  1. मेष राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक खीर का दान करें।
  2. वृषभ राशि- इस राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गरीब और जरूरतमंद को दही या घी का दान करें।
  3. मिथुन राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध या चावल का दान करें। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।
  4. कर्क राशि- माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कर्क राशि वाले मिश्री वाला दूध का दान करें।
  5. सिंह राशि- इस राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करें। ऐसा करने से आपको ग्रहों का साथ मिलेगा।
  6. कन्या राशि- पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कन्या राशि वाले कार्तिक पूर्णिमा के दिन खीर का दान करें।
  7. तुला राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध, चावल और घी का दान करें। शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
  8. वृश्चिक राशि- आर्थिक लाभ के लिए वृश्चिक राशि वाले कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाल रंग की चीजों का दान करें।
  9. धनु राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन दाल का दान करें। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य में बरकत होगी।
  10. मकर राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मकर राशि वाले गरीब और जरूरतमंद को काले तिल, उड़द की दाल, कंबल या ऊनी वस्त्रों का दान करें।
  11. कुंभ राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद को भोजना कराएं या अन्न का दान करें। माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आर्थिक लाभ मिलेगा।
  12. मीन राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *