कार्तिक पूर्णिमा 2026: मेष से मीन तक जानें हर राशि के लिए भगवान कृष्ण के विशेष मंत्र

Spread the love

कार्तिक पूर्णिमा साल 2026 में 24 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु, महादेव, माता तुलसी के साथ ही भगवान कृष्ण की आराधना करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कृष्ण भक्त अगर राशि के अनुसार मंत्रों का जप करते हैं तो उनके जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। राशि के अनुसार श्रीकृष्ण के मंत्रों का जप करने से आर्थिक और पारिवारिक जीवन में शुभ फल मिल सकते हैं साथ ही मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है। आइए जान लेते हैं इन मंत्रों के बारे में।

12 राशियों के लिए भगवान कृष्ण के विशेष मंत्र

मेष राशि

‘ॐ गोविंदाय नमः’ या ‘ॐ क्लीं कृष्णाय नमः’ मंत्र का जप मेष राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा पर करना चाहिए।

वृषभ राशि

आपको ‘ॐ राधिकायै नमः’ अथवा ‘ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

मिथुन राशि

‘ॐ क्लीं ऋषिकेशाय नमः’ मंत्र का जप करने से आपको भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’ या ‘ॐ नमः शिवाय श्री कृष्णाय’ का जप आप कार्तिक पूर्णिमा पर कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक ‘ॐ देवकीनंदनाय नमः’ का जप लड्डू गोपाल का आशीर्वाद पाने के लिए कर सकते हैं।

कन्या राशि

‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जप कन्या राशि के जातकों को करना चाहिए।

ये भी पढ़े :कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान: किसे देना चाहिए खीर, घी, तिल और कंबल? जानें 12 राशियों के उपाय

तुला राशि

‘ॐ जगन्नाथाय नमः’ या ‘ॐ राधाकृष्णाय नमः’ का जप आप कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों को ‘ॐ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का जप करने से शुभ फल मिल सकते हैं।

धनु राशि

‘ॐ नमो नारायणाय’ या ‘ॐ श्री वासुदेवाय नमः’ का पाठ करने आपका भाग्योदय हो सकता है।

मकर राशि

‘ॐ बालमुकुंदाय नमः’ का जप करके जीवन में सकारात्मक बदलाव आप ला सकते हैं।

कुंभ राशि

‘ॐ द्वारकाधीशाय नमः’ मंत्र  का जप करना आपके लिए हितकारी साबित होगा।

मीन राशि

‘ॐ गोपीजनवल्लभाय नमः’ का जप करने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कार्तिक पूर्णिमा 

कार्तिक पूर्णिमा को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। माना जात है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर पधारते हैं। भगवान विष्णु, महादेव, माता लक्ष्मी, माता तुलसी के साथ ही इस दिन राधा कृष्ण की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जप करके भी आप जीवन में लाभ पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *