दो साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, कटेकल्याण पुलिस ने घर में दबिश देकर पकड़ा

Spread the love

दंतेवाड़ा : कटेकल्याण पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना कटेकल्याण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे एवं एसडीओपी (दंतेवाड़ा) आकांक्षा सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 23 नवंबर 2026 को स्थाई वारंटी लछिन्दर भास्कर को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़े :नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, अस्पताल का लाइसेंस रद्द और डॉक्टरों की डिग्री फ्रीज करने की तैयारी

क्या है मामला?
आरोपी लछिन्दर भास्कर, पिता स्व. जमीना भास्कर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मटेनार, गमीरपारा, थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा, थाना कटेकल्याण के अपराध क्र. 31/2024, धारा 04, 05 जुआ प्रतिषेध अधिनियम का स्थाई वारंटी था। अपराध के बाद से वह पिछले करीब 2 वर्षों से फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मटेनार में उसके घर पर रेड की और उसे हिरासत में लिया। आरोपी को 23 नवंबर को माननीय जेएमएफसी न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *