ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, 70 लाख का माल जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बालोद :  छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. यह नेटवर्क ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाता था. पूरी कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार गया है. इनके पास से 138.551 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई.

जानकारी के मुताबिक, सनौद थाना पुलिस ने सबसे पहले 21 नवंबर को अरकार गांव में भीषम सतनामी को गिरफ्तार किया. उसके पास से दो पैकेट और पुड़िया में रखा 1.995 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. उसने कामता प्रसाद कोसरे से गांजा खरदीना बताया. फिर कामता को भी पुलिस ने दबोचा. पूछताछ में तस्करी नेटवर्क का अहम खुलासा हुआ.

पूछताछ में दो सगे भाइयों के नाम आए सामने 

पुलिस को कामता प्रसाद कोसरे ने बताया कि ग्राम खप्परवाड़ा निवासी दो सगे भाइयों ओमप्रकाश पटेल और कुलेश्वर पटेल से उसने गांजा खरीदा था. दोनों भाई करीब एक साल से उसके गांव में गांजा बेचने आते थे. वह उनसे गांजा खरीदकर स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था. पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा बिक्री के 3 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया.

ये भी पढ़े :मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले- ऐसी घटनाओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें

घर में लोहे की पेटी और दीवान में छिपाकर रखा था गांजा

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तैयार की गई. इसके बाद खप्परवाड़ा के घेराबंदी कर संबंधित घर में दबिश दी गई. यहां ओमप्रकाश और कुलेश्वर पटेल को दबोचा गया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिशा के बालीगुड़ा क्षेत्र से गांजा खरीदकर लाते थे और अपने घर में छिपाकर रखते थे. अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से उन्होंने यह अवैध कारोबार शुरू किया था. वे एक बार में करीब 10 से 20 किलोग्राम गांजा खरीदकर लाते थे.

उन्होंने बताया कि 2023 में खेती छोड़कर पिकअप खरीदा, जिसे किराये पर चलाने के लिए वह कोलकाता और बनारस जाते थे. नुकसान होने और किश्त नहीं पटा पाने के कारण उन्होंने भिलाई फल मंडी में वाहन किराये पर लगाया और फल-सब्जी लाने के लिए ओडिशा जाने लगे.

लोहे की पेटी और दीवान में छिपा रखा था गांजा

पुलिस ने दोनों भाइयों के घर की तलाशी ली तो लोहे की पेटी और दीवान में छिपाकर रखे गए 134 पैकेट मिले. इनमें कुल 136.56 किलोग्राम गांजा था, जिसकी कीमत करीब 68.27 लाख रुपये आंकी गई है.

पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 138.551 किलोग्राम गांजा के अलावा तस्करी में इस्तेमाल पिकअप, मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 13 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं.

मामले में थाना सनौद में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था. विवेचना के दौरान धारा 29 भी जोड़ी गई है. आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *