खाना खाने के बाद घूमने निकले दो दोस्त, NH-53 पर कार से टकराई बाइक; दोनों की मौत

Spread the love

पिथौरा :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक खाना खाने के बाद पल्सर बाइक से घूमने निकले थे। इसी दौरान सूखा नाला के पास उनकी बाइक आगे चल रही कार से पीछे से जा टकराई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

हादसा पिथौरा थाना क्षेत्र में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान भूपेन्द्र ध्रुव (22 वर्ष) और राकेश ध्रुव (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम बरतुंगा के निवासी थे। बीती रात खाना खाने के बाद दोनों अपनी पल्सर बाइक से घूमने निकले थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सूखा नाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कार से पीछे से टकरा गई।

ये भी पढ़े :कहीं खेतों में रेत का ढेर, कहीं नदी में समा रही जमीन… खरता के किसानों को तटबंध का इंतजार

हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दो युवकों की असमय मौत से उनके गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *